Press "Enter" to skip to content

एक बार फिर Dengue का विस्फोट, कुल संख्या 2200 के पार, नए मरीजों में 86% बच्चे

ग्वालियर न्यूज, ग्वालियर डायरीज: मंगलवार का दिन ऐसा दिन था जब शहर में एक भी डेंगू के नए मरीज सामने नही आए थे, सभी की रिपोर्ट उस दिन नेगेटिव आई थी, जिससे लगा था अब इसका असर कम होता जायेगा लेकिन बुधवार के दिन आई नए रिपोर्ट में कुल 76 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है, इन पॉजिटिव आया लोगों में से 71 ग्वालियर के है बाकी बचे 5 आसपास के शहर से आए है। ग्वालियर के इन पॉजिटिव आया लोगों में से 60 तो सिर्फ बच्चे है, कुल मिलकर शहर में डेंगू के कुल मामला का आंकड़ा रिकॉर्ड 2224 पर पहुंच गया। 

‘स्मार्टफोन है या बम’: OnePlus Nord 2 के जेब में फटने से उपयोगकर्ता को गहरी चोट

किस स्थान को डेंगू का हॉटस्पॉट माना जा रहा है?

  • Murar, 
  • Gole Ka Mandir, 
  • Maharajpura, 
  • Deendayal Nagar, 
  • Siddheshwar Nagar, 
  • City Centre, 
  • Patel Nagar, 
  • Govindpuri, 
  • Gwalior Area, 
  • Gandhinagar, 
  • Birla Nagar, 
  • New Railway Colony, 
  • Bahodapur, 
  • Vinay Nagar, 
  • Anand Nagar, 
  • Urwai Gate,
  • Lashkar area, 
  • Sikandar Kampu, 
  • Aam Kho, 
  • Gol Paharia, 
  • Veerpur, 
  • Naka Chandravadni, 
  • Dholi Bua ka bridge.

Gwalior जिले में CBI की रेड, बच्चो का अश्लील वीडियो बनाने और फैलाने का है मामला

क्या हाल है अस्पतालो का ?

जयारोग्य अस्पताल में अब बेड की कमी पड़ रही है, इसका मुख्य कारण डेंगू के मरीजों की संख्या में आई भारी उछाल को बताया जा रहा हैं। 3 बच्चों को तो एक ही बेड पर लेटाया जा रहा है, फिलहाल बेड की संख्या को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

डेंगू के बने वार्ड में देखा गया की मच्छरदानी है ही नही, जबकि प्रशासन को ओर से पहले ही निर्देश दिए गए है की इन मरीजों की मच्छरदानी में रखे। 

भारत में 13 लोगों में मिला Noro Virus का संक्रमण, जानिए क्या है Noro Virus

JAH की स्थिति
JAH की स्थिति

प्रशासन की ओर से ढेर सारी तरकीब लगाई गई लेकिन डेंगू कम होने का नाम न ले रहा। यह वही प्रशासन है जो कोविड के तीसरी लहर के लिए खुद को पूरा तैयार मानती थी। अब डॉक्टरों का मानना है की सर्दी पड़ने से ही अब डेंगू जायेगी। 

More from Madhya PradeshMore posts in Madhya Pradesh »
More from ग्वालियर न्यूजMore posts in ग्वालियर न्यूज »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *