ग्वालियर न्यूज, ग्वालियर डायरीज: ग्वालियर के बड़े अस्पतालों में से एक जयारोग्य चिकित्सालय में बीते दिन लगभग 3000 मरीज अपनी जांच के लिए आए। बीते कुछ दिनो से लगातार हो रहे मौसम के बदलाओ से आम लोगों के स्वास्थ्य पर इसका गहरा असर पड़ रहा है साथ ही जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर है उनको विभिन्न प्रकार की बीमारियों ने जकड़ रही है ज्यादातर लोगों को सर्दी खासी और बुखार की समस्या है, मरीजों की कुल संख्या में लगभग 40% बच्चे है जिसके कारण JAH के पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट पर इसका असर पड़ रहा है ।
जीवित रहने के लिए बुजुर्ग महिला सड़कों पर कलम बेच रही says: ‘I don’t want to beg’
साथ ही जयारोग्य चिकित्सालय के मेडिसिन डिपार्टमेंट में कुल मरीजों का एक तिहाई जमावड़ा लग रहा है। इसके ठीक बाद डर्मेटोलाॅजी डिपार्टमेंट का नंबर आता है जिसमे कुल मरीजों का 28% मरीज यही आते हैं।
Tips: FB, Instagram, Twiiter, Whatsapp में होने वाले धोखाधड़ी से कैसे बचें?
मरीजों के संख्या में इस तरह की वृद्धि से हॉस्पिटल के काउंटर पर लंबी लंबी लाइनें लग रही है, चाहे वो दवाओ की लाइन हो या पर्ची बनवाने की, लोगों को लंबी लाइनों में लगना ही पड़ रहा है। इनमे से कई ऐसे मरीज भी जिनको लाइन में लगने के बाद भी दवाईयां नही मिल पा रही है, उनसे यह कह कर मना कर दिया जा रहा है की दवाइयां स्टॉक में नहीं है, ऐसे में उनको दवाईयां बाहर से लेनी पड़ रही है।















Be First to Comment