Press "Enter" to skip to content

Instagram में हुआ प्यार, लड़की के मां बाप नही माने तो चला दी गोलियां

ग्वालियर न्यूज, ग्वालियर डायरीज: Social Media Instagram में एक लड़के की मित्रता एक लड़की से हुए, जिसके बाद लड़के को लड़की से एक तरफा प्यारा हो गया, लेकिन लड़की के माता पिता उसके रास्ते में अड़चन बन रहे थे, इसलिए लड़के ने अपने दोस्त के साथ मिल कर लड़की के माता पिता के ऊपर बेधड़क गोलियों की बौछार कर दी। झूलेलाल कॉलोनी में घटी इस घटना ने पूरे इलाके में एक भयावह स्थिति पैदा कर दी। 

एक SmartPhone में दो WhatsApp अकाउंट कैसे इस्तेमाल करें?

इस गोलीकांड की घटना में लड़की के पिता की हालात बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को जब इस घटना की जानकारी दी गई तभी पुलिस को लगा की इसमें परिवार से संबंधित लोगो का ही एंगल है, जिसके बाद परिवार के लोगो से पूछताछ शुरू की गई, जिसमे बेटी से पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ, और साथ ही पुलिस को पूरा मामला समझ आने लगा। इस खुलासे में मालूम पड़ा कि कुछ दिनो पहले एक लड़के की दोस्ती लड़की (बेटी) के साथ सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम में हुई थी।

Places to Visit in Gwalior: Sun Temple

इस गोलीकांड में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस गोलीकांड में पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

और लड़के को लड़की से एक तरफा मोहब्बत हो गई थी, जिसके वजह से वो लड़की को बार बार परेशान करता था, लेकिन लड़की बार बार मना कर देती, जिसके बाद आरोपी लड़का उसका पीछा करने (स्टॉकिंग) करने लगा था। जिसके बाद लड़की ने अपने पिता को लड़के की पीछा करने वाली बात बताई थी, पिता को इस बात पर बड़ा गुस्सा आया और उसने लड़के को जम कर डांट लगाई। इतना सुनते ही पुलिस का पूरा शक लड़के पर चला गया, और उसे थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की गई। 

अगर Online ट्रांजेक्शन में IFSC कोड गलत है तो आपके पैसे का क्या होगा?

दोनो के पास से बरामद हुई है गन
दोनो के पास से बरामद हुई है गन

पूछताछ के दौरान लड़के ने अपने दोस्त के साथ लड़की के माता पिता पर गोली चलाने की बात को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने उन दोनों को अरेस्ट कर लिया, तथा दोनो के पास से वो बंदूक को भी बरामद करने में सफल रही जिससे यह गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया गया।

More from Madhya PradeshMore posts in Madhya Pradesh »
More from ग्वालियर न्यूजMore posts in ग्वालियर न्यूज »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *