Press "Enter" to skip to content

अमेरिका ने कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत यात्रा पर लगाई रोक

कोविड-19 के नये स्ट्रेन के तेजी से बढ़ते मामलो को देखते हुए अमेरिका राष्ट्रपति Joe Biden ने भारत यात्रा पर प्रतिबन्ध लगाने का फैसला किया है। यह फैसला भारत में बढ़ते कोरोना मामले के मद्देनजर लिया गया जो कि 4 मई से लागु हो जायेगा। भारत में हर दिन 3 लाख नए केसेस सामने आ रहे है।

अमेरिका ने भारत यात्रा पर लगाई रोक
अमेरिका ने भारत यात्रा पर लगाई रोक

व्हाइट हाउस से जारी बयान में कहा गया है की अमेरिका के Centers for Disease Control and Prevention (CDC ) की सलाह पर भारत के साथ यात्रा पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। भारत में Covid -19 के मामले थम ही नहीं रहे है।

इस संबंध में बिडेन ने एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करते हुआ यह कहा की दुनियाभर में कोरोना के नए स्ट्रेन के मामले का एक तिहाई से अधिक मामले भारत में हैं। उनोने यह भी कहा की देश के लोगो की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए भारत यात्रा पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक है।

भारत में बढ़ते कोरोना मामलों को मद्देनजर रखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिको को भारत की यात्रा न करने और जल्द से जल्द देख छोड़ने की सलाह दी है क्युकी भारत में Covid -19 के बढ़ते मामलो के कारण सभी तरह की चिकित्सीय देखभाल के संसाधन सीमित हो गए हैं।

इससे पहले भी अमेरिका ने ब्रिटेन, इटली, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, फ्रांस, यूएई, पाकिस्तान और सिंगापुर सहित कई अन्य देशो पर यात्रा पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

 

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *